अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

अस्पताल में भर्ती सर्पदंश युवक की मौत , लगा डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, गुस्साए परिजनो ने किया सड़क जाम…

मो.हदीश,सीतापुर : – रात्रि 1 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया सर्पदंश युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।जबकि सर्प काटने के आधे घंटे बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था । युवक के मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया। जिसे प्रशासन ने समझा बुझा किसी तरह रास्ता खुलवाया तब कही जाकर आवागमन सुरु हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विकास पासवान पिता कृष्ण पासवान उम्र 25 वर्ष निवासी गढ़वा झारखंड जो यहाँ रहकर जेसीबी आपरेटर का कार्य करता था ।जो कल रात खाना खाने के बाद घर मे सो रहा था जिसे करैत साँप ने काट लिया ।जिसको आधे घंटे की भीतर उपचार के लिये सीतापुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहा उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गयी। जिसे लेकर परिजनो ने आरोप लगाया कि ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अभिषेक तिवारी द्वारा समय रहते उचित इलाज नही करने के कारण युवक की मौत हो गई। जिससे नाराज परिजनों व लोगों ने शव को सड़क पर रख सड़क जाम कर आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाईस देकर मामला शांत कराया तब कहि जाकर गुस्साए भीड़ सड़क से हटे ,तब आवागमन शुरू हो सका।

डॉक्टर की लापरवाही के विषय मे बीएमओ अमोश किंडो से चर्चा करने पर बताया गया कि डिवटी पर तैनात डॉक्टर की लापरवाही को लेकर परिजनो ने आरोप लगाया है मामले की जाँच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित किया जा रहा जाँच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button