अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने दिये 77 यूनिट खून किया डोनेट…

सीतापुर – सरगुजा जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार के आह्वान पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी समाजिक संगठन के लोग एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों व एनजीओ ने बढ़कर हिस्सा लिया जिसमें कुल 77 यूनिट खून रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।जिसमें सर्वाधिक शिक्षा विभाग द्वारा 48 यूनिट, इस्लाहुल मुस्लेमीन अंजुमन कमेटी 10 यूनिट, राजस्व विभाग 10 यूनिट,जनपद पंचायत 03 यूनिट, नगर पंचायत 02 यूनिट, बैंक कर्मचारी 02 यूनिट तथा एनजीओ द्वारा 02 यूनिट, रक्तदान किया गया।इस प्रकार कुल 77 यूनिट खून जमा हुआ है। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया जायेगा।इस शिविर अवसर पर डॉ जी आर कुर्रे, पी बी चन्द्रा, मेडिकल कॉलेज के टीम सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button