बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने धरना प्रदर्शन एवं रैली निकाल सौंपा ज्ञापन एसडीएम को..

सीतापुर -बेरोजगारी एव भत्ते की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली निकाल कर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में थाना चौक के समीप,एन एच किनारे धरना प्रदर्शन कर ,प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं युवाओं को छलने का आरोप लगाया ।उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता का प्रलोभन देकर छलने का काम कांग्रेस के भुपेश सरकार ने किया है । प्रदेश की जनता उन्हें माफ् नही करेगी।उन्होंने बेरोजगारो को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था।पर सत्ता पाते ही अपने वादे को भूल गये ।हम धरना प्रदर्शन कर उन्हें चुनावी वादे याद दिला रहे है आदि ।
धरना प्रदर्शन पश्चात भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाल कर एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहा राज्यपाल के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौंपे। इस दौरान बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की मांग व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये। इस अवसर पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत,भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंग, रोशन गुप्ता जन्मयजय मिश्रा,नितीन राय अमित गुप्ता सरवन दास रजनीश पाण्डे, रज्जू राम, प्रभात ख़लखो अनिल अग्रवाल सेत कुमार राजकुमार गुप्ता रोचक गुप्ता विकाश सुक्ला अनिरुद्ध मिश्रा, अनीश यादव,रामदयाल चौहान, संजीव वर्मा,अमोक कश्यप,वीर सोनी नीरू मिस्त्री स्नेहलता गुप्ता संगीता कंसारी,महेश्वरी पैंकरा विनोद अग्रवाल विक्की नामदेव,संजय गुप्ता विन्देश्वरी पैंकरा मोती गुप्ता रामसुंदर प्रजापति इलू गुप्ता ,विक्की सोनी,नरेन्द्र पैंकरा,पंचानन कुमार दिव्य मिस्त्री, आदित्य अग्रवाल तिर्लोचन प्रधान दीपक दास ,रूपेश आर्य गुप्ता राजेन्द्र प्रजापति, प्रकाश कंसारी विकास गुप्ता समीर बेहरा ओमप्रकाश यादव, राहुल गुप्ता, मंजीत गुप्ता विवेक चौहान, सहदेव पैकरा, अनिकेत सोनी,निशान्त गुप्ता सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



