सीतापुर ब्लॉक के 87 बच्चों ने प्रयास एवं नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी…

सीतापुर- प्रयास एवं नवोदय के चयन परीक्षा में सीतापुर विकास खण्ड 87 बच्चों ने सफलता हासिल कर शिक्षा जगत में क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना कैरियर कोचिंग सह मार्गदर्शन संस्थान केंद्र सीतापुर ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी मिथिलेश सिंह सेंगर के मार्गदर्शन एवं निर्देश में पिछले चार वर्षो से संचालित है। इसके चयन के लिए जून माह में परीक्षा का आयोजन किया जाता है,जिसमें 50 होनहार छात्रों का चयन कर प्रयास विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवम सैनिक स्कूल तथा जवाहर उत्कर्ष हेतु शासकीय स्कूलों के ऊर्जावान शिक्षकों द्वारा सुबह 7 से 9 बजे तक ,साल भर निः शुल्क तैयारी कराई जाती है। जिसमें एस सी , एस टी ,छात्रों का विशेष ध्यान रखा जाता है। सत्र 2021-22 में सीतापुर विकासखण्ड से प्रयास आवासीय चयन परीक्षा में 70 छात्र,नवोदय विद्यालय में कुल 40 सीट के विरुद्ध 17 छात्र(42%) सैनिक स्कूल में 03 छात्र जिसमें st संवर्ग में एक पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रयास विद्यालय में कुमारी खुशी पटेल राज्य में द्वितीय स्थान, तनिएक अग्रवाल सामान्य बालक वर्ग से राज्य में तीसरा स्थान, कु साक्षी गुप्ता पिछड़ा वर्ग राज्य में चतुर्थ स्थान, नैवेध अग्रवाल सामान्य बालक वर्ग से छठवां स्थान, शौर्य अग्रवाल सामान्य बालक वर्ग से नौवां स्थान प्राप्त किए। इसी प्रकार जवाहर उत्कर्ष प्रवेश चयन परीक्षा में जिले के लिए आबंटित 11 सीटों में से 06 छात्र का चयन सीतापुर से हुआ।
गौरतलब है गत वर्ष 2020-21 में भी सीतापुर विकास खण्ड में संचालित कैरियर कोचिंग सह मार्गदर्शन केंद्र से 56 बच्चे प्रयास आवासीय चयन परीक्षा, 28 बच्चे नवोदय प्रवेश परीक्षा, तथा 3 छात्र छात्राये सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त किये थे।जो पूरे प्रदेश में बालिका वर्ग सामान्य से प्रथम स्थान कु सुहाना परवीन व बालक सामान्य वर्ग से फ़रीद खान,तथा पिछड़ा वर्ग बालिका में कु खुशी ठाकुर ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में नगर को गौरवान्वित किया था।
इस हेतु बी ई ओ मिथलेश सिंह सेंगर के मार्गदर्शन एवं मगलूब आलम व्याख्याता एल बी, सहित रविशंकर गुप्ता शिक्षक एलबी, नीरज गुप्ता शिक्षक एलबी एवं तबस्सुम हसन सहा.शिक्षक का विशेष योगदान रहा जो नियमित रूप से बच्चों को तैयारी करा रहे है।व कैरियर कोचिंग सह मार्गदर्शन केंद्र में गांव-गरीब,पिछड़े,आदिवासी बच्चों को अपना भविष्य गढ़ने में पूरी मदद कर सीतापुर को शिक्षा के क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे है।जिससे यहां के छात्र सरगुजा ही नहीं पूरे राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाया है।



