अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

कक्षा चौथी के बच्चे को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, बच्चे के कान से रक्तश्राव,मामला थाने में दर्ज…

सीतापुर :- प्राथमिक शाला के एक शिक्षक ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाले चौथी कक्षा के बच्चे को इस बेरहमी से पीटा कि बच्चे के कान से खून बहने लगा,तब कही शिक्षक का गुस्सा शांत हुआ। स्कूल से जब बच्चा अपने घर पहुंचा तब भी बच्चे के कान से खून बह रहा था । जब घरवालों ने बच्चे के कान से बहता खून देखा तो उन्होंने उससे पूछताछ की जिसपर बच्चे ने बताया कि उसके टीचर ने उसे बेरहमी से मारा है। जिसे लेकर परिजन थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया।
मामला सीतापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत लिचिरमा प्राथमिक शाला का है।जहा चौथी कक्षा में पढ़ने वाला एक 10 वर्षीय मासूम को वहा के सहायक शिक्षक पंचायत तुलसी गुप्ता के द्वारा पढ़ाई के दौरान बेरहमी से पीटा गया।जिससे बच्चे के कान से रक्तस्राव होने लगा।बच्चे के कान से रक्तस्राव होता देख शिक्षक का गुस्सा शांत हुआ । और उसने किसी तरह खून साफ कर बच्चे को घर भेज दिया। घटना से आक्रोशित परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचे एवं रिपोर्ट दर्ज कराया।मामले में पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध धारा 323 आई पी सी ,जे,जे,एक्ट कायम कर जांच में लिया है।
*इस मामले में बी. ई .ओ.मिथलेश सेंगर का कहना है कि हमारे द्वारा इस मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही के लिए जांच प्रतिवेदन सी ई ओ,जनपद पंचायत सीतापुर को सौंप दिया गया है।
जबकि सी ई ओ एवं डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में लेते हुए हमने जांच टीम गठित कर जांच कराया है। जांच प्रतिवेदन में मामला सही पाया गया है।आगे की कार्यवाही नियमानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button