5 नाबालिग समेत 9 लोग लापता, काम के बहाने कर्नाटक ले जाए गए थे ये लोग, पुलिस जांच में जुटी…
कोरबा : जिले में काम के बहाने कर्नाटक ले जाए गए करीब 9 लोग लापता हो गए हैं, इनमें 5 नाबालिग भी शामिल है परिजनों के शिकायत के आधार पर कोरबा पुलिस ने मामले में मानव तस्करी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही विशेष टीम बनाकर लापता लोगों की तलाश करने की बात कह रही है। दरअसल मामला तब प्रकाश में आया जब लोक सुराज अभियान के तहत लेब्रा गांव की सरपंच चंद्रकला पोर्ते ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके गांव से करीब 9 लोगों को एक दलाल ने काम और ज्यादा पैसे का लालच देकर कर्नाटक राज्य ले गया, और करीब 3 माह बीत जाने के बाद भी उन लोगों का कोई पता नहीं चल रहा आरोप यह है कि उनमें से 5 नाबालिग किशोर भी हैं, जिन्हें बंधक बनाए जाने और प्रताड़ित करने की भी शिकायत आई है। ऐसे में सरपंच ने पुलिस से गुहार लगाते हुए सभी लोगों की तलाश करने और उन्हें सकुशल वापस लाने की मांग की है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत के बाद मामले में मानव तस्करी का अपराध दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है कि वर्तमान स्थिति में ले जाए गए लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा मगर गांव के ही कुछ लोग उनके बारे में जानते हैं, और उनका लोकेशन भी उन्हें पता है ऐसे में पुलिस और विशेष टीम गठित करने के साथ ही जानकार ग्रामीणों के साथ कर्नाटक जाने की बात कह रही है। यहां से लापता ग्रामीणों और नाबालिक किशोरों को सकुशल वापस लाने के बाद भी पुलिस कह रही है मगर यह पहला मामला नहीं जब काम के बहाने लोगों को बाहर ले जाकर बंधक बनाया गया हो, इसके पहले भी कई बार ग्रामीण प्रताड़ित किए जा चुके हैं, मगर पलायन की इस कवायद पर लगाम लगता नहीं दिख रहा है।
