अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सामंती सोच वाले डा रमन सिंह किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से माफी मांगे – राजेश दुबे…

अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधिविभाग के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि,डा रमन सिंह सामंतवादी सोच से ग्रसित होकर पिछड़ा वर्ग के किसान मुख्यमंत्री सम्माननीय भूपेश बघेल जी के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणी करते हुए अपने सामंती सोच का न केवल प्रदर्शन किया है अपितु छत्तीसगढ़ के पिछड़ा वर्ग के लोगों और छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति अपनी कलुषित भावना का प्रदर्शन किया है। राजेश दुबे ने आगे कहा कि डा रमन सिंह ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और आदिवासियों का सिर्फ शोषण कर भ्रष्ट्राचार का इतिहास रचा है। डा रमन सिंह को पिछड़ा वर्ग से आने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता खटक रही है! डा रमन सिंह के अमर्यादित टिप्पणी से पिछड़ा वर्ग के लोगों का किसानों का एवं छत्तीसगढ़ की आमजनता का अपमान हुआ है,जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता,डा रमन माननीय भूपेश बघेल जी से तत्काल क्षमा मांगे।

Related Articles

Back to top button