अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

मानव सेवा की मिशाल है साईं कॉलेज की रेडक्रॉस यूनिट…

अम्बिकापुर :- रेडक्रॉस की शुरूआत करते वाले जीन हेनरी डयूनेन्ट के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को श्री साईं बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने जीन हेनरी डयूनेन्ट की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रार्चाय डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि की पीड़ितों की सेवा करना, युद्ध के मैदान में स्वास्थ्य सेवा पहुंचना रेडक्रॉस का लक्ष्य रहा है।

हर्ष की बात है कि यूथ रेडक्रॉस प्रभारी और स्वयं सेवकों ने समय-समय पर रक्तदान शिविर में रक्तदान कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करा कर सेवा भाव का परिचय दिया है। महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस प्रभारी एलपी गुप्ता ने सत्र के दौरान आयोजित नेत्र शिविर, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. आरएन शर्मा, सहायक प्राध्यापक अरविन्द तिवारी, शैलेष देवांगन, राकेश सेन, डॉ. श्रीराम बघेल, डॉ. अजय कुमार तथा यूथ रेडक्रॉस यूनिट के सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button