दल से बिछड़े जंगली हाथी के हमले से युवक की मौत…


सीतापुर – रात्रि अपने घर लौट रहे एक युवक का अपनें दल से बिछड़े जंगली हाथी से अचानक सामना हो गया जिससे हाथी ने उस युवक को पैरों से कुचल कर मौत के घाट उतार डाला ।
मामला ग्राम सरगा का है जहा गेरसा निवासी राजेश चौहान पिता किशुन चौहान उम्र 28 वर्ष कल खाना खाने के बाद पास के सटे गाँव घूमने गया था इसी बीच बोकारो डांड के पास दल से बिछड़े जंगली हाथी से उसका सामना हो गया जिससे जंगली हाथी ने उस पर हमला कर बुरी तरह से कुचलकर मार डाला।घटना के बाद ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है लोग सहमें हुए है। जानकारी मिलने पर वन अमला घटना स्थल पर पहुंच कर जंगली हाथी को बढ़ी मशक्कत के बाद जशपुर जंगल की ओर खदेडा है।
रेंजर विजय तिवारी ने बताया कि यह जंगली हाथी नवापारा जंगल की ओर से अपने दल से बिछड़ के इस तरफ आ गया हैं जिसे अभी जशपुर जंगल की ओर खदेडा गया है आस पास के गाँव वालों को बचाव के उपाय बताया जा रहा है वन विभाग की टीम डटी हुई है। युवक के परिजनों को तत्काल सहायता राशी पचीस हजार दी गई है।





