नव विवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझी,पूर्व प्रेमी ही निकला हत्यारा,पुलिस ने भेजा जेल…

सीतापुर – ग्राम नावापारा एरण्ड मे बीते सप्ताह करीब 8 बजे रात में अपने घर से शौच के लिए निकली नव विवाहिता जो वापस घर नही लौटी। नव विवाहिता के घर नही लौटने से परेशान उसके परिजनों द्वारा काफी खोज बिन किया गया, तब कही जाकर दो दिन बाद युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर किनारे पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा सीतापुर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एवं फोरेंसिस एक्सपर्ट की टीम ने प्रथम दृश्या हत्या का मामला मान , शव पंचनामा पश्चात पोस्मार्टम करा परिजनों को सौप दिया और जांच मे जुट गयी।
इस मामले में पुलिस ने शंका के आधार पर उसके पति को थाने लाकर पूछताछ किया पर हत्या का सुराग हाथ नही लगा। अंत में सायबर सेल की मदद से फोन ट्रेस कर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ किया गया, जिसमे आरोपी द्वारा गला दबा कर हत्या करना स्वीकार किया ।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की मृतक बिहानी नागवंसी 20 वर्ष का विवाह नावापारा एरण्ड निवासी प्रमोद नागवंसी से 40 दिन पूर्व हुआ था। मृतक का शादी से पूर्व जूना मंगारी निवासी बाबूलाल बड़ा उर्फ़ प्रकाश बड़ा जो शादी शुदा है, से प्रेमप्रशंग चल रहा था। तथा मृतिका से मिलने वह नवापारा आता था और नहर किनारे हि दोनो मिला करते थे ।इससे पहले भी आरोपी प्रेमिका से मिलने तीन चार बार आ चुका था। और मृतिका पर अन्य लड़को से फोन पर बात करने को लेकर शंका करता था।
घटना दिवस को आरोपी बाबूलाल बड़ा ने प्रेमिका की हत्या करने की योजना बना कर अपने साथ फिनाइल की शीशी लेकर मिलने लाया था । 19 जून 023 को अपने निर्धारित समय एवं जगह पर दोनो मिले और् संबंध बनाये ,इसके बाद आरोपी ने उसपर शंका करते हुए बहस करना सुरु कर दिया और बाद मे उसका गला दबा कर बहोस कर दिया और उसी हाल मे उसके मुह मे फिनाइल डाल कर वहा से फरार हो गया, जिससे बिहानी नागवंसी का वही पर मौत हो गयी ।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाबूलाल बड़ा उर्फ़ प्रकाश बड़ा पर धारा 302 के तहत कार्यवाही करने हुए रिमांड पर जेल भेज दिया है ।
इस पूरे कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिशिरकांत ,मुंसी रामबचन,नंदकुमार प्रजापति,आ,अर्जुन पैंकरा,पंकज देवांगन,साइबर सेल अशोक यादव आदि पुलिस कर्मी सक्रिये थे।




