जनता मोदी सरकार को फिर से दोहराने के लिए तैयार बैठी है – ललन प्रताप सिंह…

// अम्बिकापुर // आज भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा नगर मण्डल अम्बिकापुर के शक्तिकेन्द्र ठनगनपारा में घर घर जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत की गयी, जिसमें मोदी सरकार के 9 वर्षो की उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा बताया गया | इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 09 वर्षो के कार्यकाल में आम जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है | मोदी सरकार की योजनाओ से देश के प्रत्येक नागरिक को कुछ न कुछ लाभ अवश्य हुआ है, जनता मोदी सरकार को फिर से दोहराने के लिए तैयार बैठी है | सम्पर्क के दौरान आम जनता से *9090902024* नम्बर पर मिस्ड कॉल भी कराया गया तथा रजिस्टर में नाम भी दर्ज किया गया | इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता, पार्षद रमेश जायसवाल, मधु चौदहा, सन्तोष दास, मनोज सोनी, हरजीत छाबड़ा, नीलम राजवाड़े, इन्दु कश्यप, मयंक जायसवाल, संटू जायसवाल, प्रभात विशवास, अजय सोनी, सक्षम गुप्ता अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे |




