अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजेश दुबे अधिवक्ता ने कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी के लिए पेश किया अपना दावेदारी…

अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने बताया कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने हेतु दिनांक 18-8-2023 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी दावेदारी पेश कर दी है।श्री दुबे सन 2000 से कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी की सेवा करते आए हैं एवं आमजनता की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करते आए हैं ,सन 2000 में अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस का प्रदेश सचिव पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव रहे हैं,नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से शिवरीनारायण का पर्यवेक्षक एवं प्रत्याशी चयनकर्ता जिसका परिणाम कांग्रेस पार्टी का शिवरीनारायण में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी,राजेश दुबे छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के मनोनीत सदस्य रहे हैं ,सरगुजा स्विमिंग एशोसिएसन के संरक्षक ,श्री पहाड़ी कोरवा सेवा आश्रम के संरक्षक ,सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के पूर्व संयोजक ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष ,साक्षी समाज सेवी संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष रहते हुए समाजों एवं आमजनता के समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करते आए हैं। श्री दुबे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधिविभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी रहे हैं एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधिविभाग के प्रदेश महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी का दावित्व निभा रहे हैं।
राजेश दुबे ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान सिपाही हूं कांग्रेस पार्टी मुझे अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हेतु यदि प्रत्याशी बनाती है तो मैं अंबिकापुर विधानसभा सीट जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालूंगा और अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहूंगा तथा अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्रवासियों के उत्थान के लिए मेरे मन में जो सपने हैं उसे जरूर पूरा करने का प्रयास करूंगा।

Related Articles

Back to top button