अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग
बारिश से जर्जर हो चुके दीवाल के गिरने से उसके चपेट में आये युवक की मौत…

मो.हदीस, सीतापुर :- बारिस की बजह से जर्जर हो चुके कच्चे ईट से बने दीवार के अचानक भरभरा कर गिर जाने से उसके चपेट में आये युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना ग्राम पंचायत कुनमेरा बरगाहपारा का है,जहा कल शाम को धान का पौधा लेकर जा रहे 28 वर्षीय हिरल आ,रामवृक्ष कोरवा उस दीवार के बगल से गुजर रहा था, तभी बारिश के कारण नम हुआ कच्चे ईट का दीवार अचानक भरभरा कर गिर गया, जिसमे दब जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।
मामले में पुलिस ने मर्ग क़ायम कर विवेचना मे लिया है एवं शव पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौप दिया है ।




