तम्बाकू निषेध से ही होगा स्वस्थ भारत का निर्माण,
तम्बाकू के खिलाफ साईं बाबा कॉलेज के प्राचार्य ने दिलाई शपथ…

तम्बाकू कैंसर का कारक है। इससे मुक्त हो कर ही स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं। यह बातें तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर श्री साईं बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी स्तर पर सेहत के लिए हानिकारक है। तम्बाकू का सेवन करना गले और मुंह के लिए घातक है, जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कई ऐसे भी लोग हैं जो तम्बाकू सेवन के बाद मुंह और गले के कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि स्वयं तम्बाकू का सेवन नहीं करें, साथ ही अपने आसपास, परिवार को तम्बाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करें।

तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्राचार्य ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तम्बाकू के खिलाफ शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार तिवारी, अनिमेष सिंह चौहान, सूर्य ज्योति शर्मा, नरेश पटेल, ज्ञानमणि एक्का, अतीत अंकुर सिंह पोर्ते, रागिनी सिंह, रितेश सिंह, संतोष टोप्पो आदि उपस्थित रहे।





