अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग
मास्क मैन अजय अग्रवाल द्वारा मां महामाया पशु पुनर्वास केंद्र को एनिमल एंबुलेंस किया गया भेंट…

अंबिकापुर :- मां महामाया पशु पुनर्वास केंद्र जो सत्यम द्विवेदी के द्वारा जनसहयोग से संचालित है, को अजय अग्रवाल मास्क मैन के द्वारा एक एनिमल एंबुलेंस प्रदान की गई है, बिदित हो कि अजय अग्रवाल के द्वारा कोरोना महामारी के समय भी सरगुजा संभाग में 350000 मास्क का निःशुल्क वितरण किया गया था, तथा इससे पूर्व गौ सेवा मंडल को भी अजय अग्रवाल के द्वारा संभाग की प्रथम एनिमल एंबुलेंस प्रदान की गई थी।



