केंद्रीय विद्यालय संगठन के युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर रहा अब्बल…

अंबिकापुर : राष्ट्रीय युवा संसद, युवाओं को संसदीय और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ से लैस करने के लिये एक अभिनव कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का एक उद्येश्य है युवाओं की आवाज़ सुनना, जिन्हें वोट देने की अनुमति है लेकिन चुनाव नहीं लड़ सकते।
युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित करना, आम आदमी के दृष्टिकोण को समझना, राय बनाना और उन्हें स्पष्ट रूप से व्यक्त करना इस कार्यक्रम की विशेषता है । इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जाता है | विद्यालय आधारित इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र भाग ले सकते हैं|विदित हो की इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय विद्यालय रायपुर में दि 26-27 अगस्त 2022 तक किया गया जिसमें छ . ग. स्थित विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों ने भाग लिया| प्रथम स्थान प्राप्त केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर टीम में कुल 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया | विद्यालय के इस प्रदर्शन में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोड, बिजली, कृषि , मंहगाई, रोजगार, रक्षा, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, लोक प्रशासन इत्यादि जनहित के मुद्दों पर प्रश्न पूछना, बहस करना, भाषण प्रस्तुति, विधेयक पास करना इत्यादि गतिविधियों के माध्यम से संसदीय प्रक्रिया का सटीक एवं सजीव चित्रण पेश किया गया| विद्यालय के इस प्रदर्शन में शिवांश तिवारी, अनुभव राकेश, प्रणामिका वर्मा, सत्यजीत सिंह , सोनल दुबे, अद्रिका सिंह का विशेष योगदान रहा| इस हेतु इन छात्रों को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया है|पुरस्कार वितरण केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर के उपायुक्त विनोद कुमार के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ| छात्रों के इस कार्यक्रम हेतु तैयारी में एफ. एक्का एवं श्रीमती प्रतिमा सिंह का विशेष योगदान रहा |
प्राचार्य एनके सिन्हा ने विद्यालय के इस उपलब्धि हेतु समस्त छात्रों एवं सहयोगी शिक्षकों को बधाई प्रस्तुत करते हुए ज़ोनल स्तर पर उनके उत्तम प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी है|



