अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

निकायों के मानदेय एवं निधि बढ़ाये जाने पर अध्यक्ष ने जताया आभार…

सीतापुर :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निकायों के अध्यक्ष एवं पार्षदों के मानदेय सहित पंचायत निधि को बढ़ाये जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित खाद्यमंत्री अमरजीत भगत का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि,नगर अध्यक्ष एवं पार्षदों के मानदेय व पंचायत निधि बढ़ाने को लेकर वे खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष मांग रखी । जिसे छत्तीसगढ़ के मुखिया ने पूरा कर दिखाया। निःसन्देह ,भूपेश है तो भरोसा है, चरितार्थ हुआ। उन्होंने अध्यक्ष एवं पार्षदो का मानदेय दुगुना तथा पंचायत निधि तीन गुना बढ़ाकर हम सभी मान बढ़ाया है।जिसके लिए हम सभी प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल सहित माननीय खाद्यमंत्री अमरजीत भगत का सहृदय आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

Back to top button