अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल को की परीक्षा पर चर्चा…

अंबिकापुर :- केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नीलेंद्र सिन्हा ने केंद्रीय विद्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को परीक्षा पर चर्चा के पांचवें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्र छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा पर चर्चा एक बहु- प्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री एक जीवंत कार्यक्रम में अपनी अनूठी आकर्षक शैली में परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित छात्रों से पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं।

परीक्षा पर चर्चा को एक जन आंदोलन बताते हुए हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने देश के कोविड-19 महामारी से उबरने और परीक्षाओं के ऑफलाइन मोड में जाने के मद्देनजर इस वर्ष के पीपीसी के महत्व पर जोर दिया 12 वीं सदी की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण में पीपीसी जैसी पहलु के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पीपीसी एक औपचारिक संस्था बन रही है जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से बातचीत करते हैं।

उन्होंने बताया कि देश भर के चुनिंदा छात्र राज्य के राज्यपालों की मौजूदगी में कार्यक्रम देखने के लिए राज भवनों को भी जाकर देखेंगे उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया है कि देश भर की राज्य सरकारें भी छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेंगी केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीपीसी को न केवल पूरे भारत में बल्कि अन्य देशों में भी भारतीय प्रवासियों तक पहुंचाया जाएगा उन्होंने इस कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने और छात्रों के लिए तनाव मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए मीडिया के समर्थन का भी आह्वान किया है।

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला है कि परीक्षा पर चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बड़े आंदोलन एग्जाम वारियर्स का हिस्सा है यह एक ऐसा आंदोलन है जो प्रधानमंत्री के छात्रों अभिभावकों शिक्षकों और समाज को एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देने के प्रयासों से प्रेरित है जहां प्रत्येक बच्चे के अद्वितीय व्यक्तित्व का उत्सव मनाया जाता है प्रोत्साहित किया जाता है और खुद को पूरी तरह अभिव्यक्त करने की सुविधा प्रदान की जाती है।

पांचवें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 1 अप्रैल सुबह 11:00 बजे

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि पांचवें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11:00 बजे टाउन हॉल इंटरएक्टिविटी फॉर्मेट में होगा उन्होंने कहा कि इसमें भारत और विदेश के करोड़ों छात्र शिक्षक और अभिभावक भाग लेंगे।

4 वर्षों से स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय से किया जा रहा आयोजित

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कार्यक्रम पिछले 4 वर्षों से स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय और सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है पीपीसी के पहले 3 संस्करण नई दिल्ली में टाउन हॉल इंटर एक्टिव प्रारूप में आयोजित किए गए थे। प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण परीक्षा पर चर्चा 1 फरवरी 2018 को आयोजित किया गया था स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ उक्त विचार विमर्श कार्यक्रम का दूसरा संस्करण परीक्षा पर चर्चा दो जनवरी 29 जनवरी 2019 को और तीसरा संस्करण 20 जनवरी 2020 को आयोजित किया गया था। महामारीकोविड-19 महामारी के कारण चौथा संस्करण 7 अप्रैल 2021 को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन डीडी नेशनल डीडी न्यूज़ डीडी इंडिया रेडियो चैनल ओं टीवी चैनल नरेंद्र मोदी पीएमओ इंडिया पीआईबी इंडिया के यूट्यूब चैनलों सहित डिजिटल मीडिया दूरदर्शन नेशनल आदि चैनलों पर प्रसारण किया गया।

Related Articles

Back to top button