अंबिकापुरसरगुजा संभाग

1982 में मैं भी बूथ कार्यकर्ता था और आज दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया हूं… अमित शाह

अंबिकापुर,रंजन सोनी :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अंबिकापुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन मैं पहुंचे तो उन्हें मांदर और तीर भेंट कर कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भी मौजूद थे उन्होंने इतना आत्मीय स्वागत देख कर कहा कि यह सौभाग्य है हमारा। अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा – बूथ के कार्यकर्ताओं को मेरा प्रणाम , 1982 में मैं भी बूथ कार्यकर्ता था और आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बन आया हूं।

मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का पीडीएस सिस्टम आज देश के लिए आदर्श बन गया है, जिसे उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों ने अपनाया है। अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नकली CD बनाकर सरकार बनाने निकले है राहुल बाबा कांग्रेस को कहां से लगती है कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार बनेगी यह नकली सीडी के द्वारा। अमित शाह ने जोगी को भी नहीं छोड़ा उन्होंने कहा कि जोगी जी कार्यकर्ताओं को मरवाते हैं। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता भाजपा की जान है| इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास कार्यकर्ताओं की फौज है। अमित शाह ने कहा ,मै भी बूथ का कार्यकर्ता रहा हूँ | शाह ने कहा – तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चप्पल, गरीबों को खाना देने का काम रमन सिंह जी ने किया है और वही चौथी बार सरकार बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button