दुर्ग संभागदुर्ग-भिलाई

विस्थापितों के व्यवस्थापन के लिए प्रदर्शन कर रहे भिलाई महापौर देवेंद्र यादव गिरफ्तार, दुर्ग जेल भेजा गया…

भिलाई :- केनाल रोड के विस्थापितों के व्यवस्थापन के लिए किए गए प्रदर्शन के लिए महापौर देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। कैनाल रोड निर्माण के लिए तोड़फोड़ का विरोध कर रहे भिलाई के महापौर देवेंद्र यादव को शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यादव तोड़फोड़ के विरोध में धरने पर बैठे थे। उन्हें गिरफ्तार कर दुर्ग जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार केनाल रोड निर्माण के बीच आने वाले खुर्सीपार क्षेत्र के करीब 4 सौ मकानों को निगम पहले ही तोड़ चुका है। खुर्सीपार से नंदनी रोड तक प्रस्तावित केनाल रोड में और मकानों और दुकानों को तोड़ने का सिलसिला अभी जारी है। इसके विरोध करने पर ही यह गिरफ्तारी हुई है।

Related Articles

Back to top button