अंबिकापुरसरगुजा संभाग

पुलिस की तत्परता से छेड-छाड एवं अपहरण के मामले के आरोपीयो की तत्काल हुई गिरफ्तारी…

प्रिंस सोनी, लखनपुर :– पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्ग निर्देश पर लखनपुर पुलिस की तत्परता के कारण महज कुछ ही घंटों में अपहरण एवं छेड़छाड़ के दो आरोपियों को धर दबोचा गया। मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 1-6-18 को सुबह 5-बजे एक बालिका अपने चाचा चाची के साथ घर के बाड़ी में गोबर खाद को बोरे में भरकर अपने खेत में डालने के लिए जा रही थी कि हाई स्कूल मैदान के पास नाबालिक लघु शंका की लिये गई तभी पीछे से एक जायलो में 2 आदमी आए,और उसे गलत नीयत से जायलों बैठाकर बस्ती तरफ ले गए,जिससे बालिका हल्ला करने लगी एवं लोग देखें, और खोजते हुए चिलबिल पारा तरफ गए तब बालिका मिली। जिससे पूछने पर बताया कि पुहपुटरा,लहपटरा,सिगींटाना,होते हुए चिलबिल पारा बस्ती के आखिरी में मुझे छोड़ दिए तथा यह भी बताया कि गाड़ी मे दोनों एक दूसरे से बात कर रहे थे कि इसे दूसरे तरफ ले जाते हैं। लेकिन नाबालिग के लगातार चिल्लाते रहने से आरोपी उसे चिलबिल पारा में छोड़कर भाग गए।
इस घटना की सूचना श्री गोपाल सिंह लहपटरा निवासी ने थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी दीपक मिश्रा को दी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग अलग टीमों का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई।लड़की के बताए हुलिए एवं कथन के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी दीपक मिश्रा,ASI संतोष सिंह,ASI ब्रिज किशोर पांडे के नेतृत्व में निकली टीमों ने आरोपियों को सुखरी से धर दबोचा, उक्त कार्रवाई में ASI निर्मल राजवाड़े,राकेश सिंह, अजय शर्मा,उपेंद्र सिंह, विजय सिंह सूरज कुमार बंजारे ,समर बहादुर सिंह,एवं सैनिक अमर दास सक्रिय रहे।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा363,366क, 354,34 भा,दं,सं,7,8 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी बलराम चौधरी उम्र 34 वर्ष,चंद्रिका चौधरी 32 वर्ष को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस की इतनी तत्परता से कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने से लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढा है।

Related Articles

Back to top button