अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

भाजपा परिवर्तन यात्रा निकालने के बजाय प्रायश्चित यात्रा निकालकर छत्तीसगढ़ की जनता से मांगे माफी – राजेश दुबे…

अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधिविभाग के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने सरगुजा संभाग में प्रवेश किए भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के रमन सरकार के 15 वर्षों के कुशासन,भ्रष्ट्राचार,और छल से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त होकर सन 2018 में ही सत्ता परिवर्तन कर चुकी है,अब भाजपा को परिवर्तन यात्रा निकालने के बजाय प्रायश्चित यात्रा निकालकर छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादाखिलाफी,भ्रष्ट्राचार,छल के लिए माफी मांगनी चाहिए।छत्तीसगढ़ की जनता रमन सरकार के कुशासन को भूली नहीं है इसीलिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा से आमजनता दूरी बनाए हुए है। भाजपा के परिवर्तन यात्रा के बस के सीढ़ी वाली जगह पर छत्तीसगढ़ महतारी के लगे चित्र पर दुख जताते हुए राजेश दुबे ने कहा कि भाजपा जब छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर सकती है तो वह छत्तीसगढ़ की आमजनता का क्या सम्मान करेगी, यही भाजपा का चरित्र है।
राजेश दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता रमन सरकार के भय,भूख ,भ्रष्ट्राचार के कुशासन से मुक्त हो चुकी है,छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के साथ न्याय कर रामराज्य की स्थापना की है,छत्तीसगढ़ की जनता खुशहाल है अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है।

Related Articles

Back to top button