अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

दिन में सपने देख रहे हैं विजय बघेल – राजेश दुबे…

अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधिविभाग के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने कहा कि विजय बघेल जी मुख्यमंत्री के हारने का झूठा सपना दिन में देख रहे हैं, विजय बघेल जी सच्चाई बताने की हिम्मत करेंगे कि पाटन की जनता उन्हे जवाब क्या दे रही है,जनसंपर्क के दौरान उन्हें निरुत्तर होकर उल्टे पांव लौटना क्यों पड़ रहा है? श्री दुबे ने आगे कहा कि विजय बघेल जी भाजपा के घोसणा पत्र के अध्यक्ष हैं उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता को पहले जवाब देना चाहिए कि 15 वर्षों के रमन सिंह के कार्यकाल में भाजपा ने घोसणा पत्र का पालन क्यों नही किया,रमन सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों,मजदूरों, वनवासियो,युवाओं, महिलाओं,आदिवासियों के साथ छल क्यों करती रही,खुलेआम भ्रष्ट्राचार करके छत्तीसगढ़ की भोलीभाली जनता को लुटती क्यों रही,चिटफंड कंपनियों को संरक्षण किसका रहा। विजय बघेल जी सांसद हैं उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता को यह भी बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ से गुजरनी वाली यात्री ट्रेनों को लगातार क्यों बंद किया जा रहा है
राजेश दुबे ने कहा कि हमारी भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता से से किए हरेक वायदा को निभाया है और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ न्याय कर रही है।

Related Articles

Back to top button