जंगली भालू के हमले से महिला गम्भीर, उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भर्ती…


मो.हदीस,सीतापुर :- लकड़ी लेने पहाड़ गई 45 वर्षीय महिला पर जंगली भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है।जिसे गम्भीर अवस्था में सीतापुर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत टाँगर सुर निवासी 45 वर्षीय महिला विमला, पति कृष्णा उराँव ,कल दिन में 11 बजे के करीब लकड़ी लेने कोठी पहाड़ के खाम पखना जंगल गई थी।जहाँ उसका सामना एक जंगली भालू से हो गया ,और भालू ने महिला पर जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।इस बीच महिला जोर से चीख पुकार करती रही तब, कुछ देर बाद भालू उसे छोड़कर भगा। हमले में बुरी तरह घायल हो चुकी महिला, लहूलुहान हाल ने चलकर पहाड़ से निचे पहुँची। जहा मवेशी चरा रहे लोगों देख,तुरंत 108 को फोन कर बुलाया।जिसकी मदद से उसे सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।किन्तु गम्भीर स्थिति होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इलाज के अभाव में काफी देर तक तड़पती रही महिला…
भालू के हमले से बुरी तरह घायल महिला इलाज के अभाव में काफी देर तक अस्पताल में तड़पती रही। परिजन जब घायल महिला को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे उस दौरान वहाँ इमरजेंसी ड्यूटी में कोई डॉक्टर नही था, जिससे महिला का उपचार हो सके।रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण इमरजेंसी ड्यूटी ऑन कॉल होती है।जिसकी वजह से महिला के उपचार में देरी हुई।ऑन कॉल जब इमरजेंसी ड्यूटी वाले हॉस्पिटल पहुँचे तब कही जाकर उपचार शुरू हुआ।इस दौरान परिजनो में काफी आक्रोश था।जो इलाज शुरू होने के बाद शांत हुआ।
पखवाड़े भर में यह दूसरी घटना–
कोठी पहाड़ के जामपखना में जंगली भालू द्वारा हमले की यह दूसरी घटना है। पखवाड़े के भीतर ही एक और 55 वर्षीय महिला दुहनी बाई पति सत्तन उरांव जो लकड़ी लेने कोठी पहाड़ के जाम पखना जंगल गयी थी,जिसे जंगली भालू ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका इलाज अब तक जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है इस मादा जंगली भालू के साथ दो सावक भी है ,जो आदमी देखते ही आक्रामक होकर हमला कर देते हैं।
इस संबंध में बीएमओ डॉ अमोष किंडो ने बताया कि रविवार के दिन डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों की इमरजेंसी ड्यूटी लगती है।जरूरत पड़ने पर हॉस्पिटल का स्टाफ इलाज हेतु उन्हें ऑन कॉल बुलाते है।
जंगली भालू के हमले में घायल महिला के परिजनों को उपचार हेतु वन विभाग द्वारा 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।घटना के तत्काल बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँच वन विभाग ने घायल महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया।


