केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर में तृतीय सोपान का प्रशिक्षण एवं परीक्षण कैम्प आयोजित…

अम्बिकापुर : केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर में संकुल स्तरीय ३ दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं परीक्षण कैम्प का दिनांक 08 /09/2022 से 10/09/2022 आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के 29 गाइड एवं 43 स्काउट प्रशिक्षण एवं परीक्षण हेतु केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर में उपस्थित हुए है। प्रशिक्षण एवं परीक्षण हेतु तनवीर अहमद, PRE ALT (स्काउट) केंद्रीय विद्यालय रायपुर नंबर 2, आर के कटकवार LOC (स्काउट) HWB (स्काउट) केंद्रीय विद्यालय डोंगरगढ़, एन डी साहू HWB (स्काउट) केंद्रीय विद्यालय रायपुर नंबर 1, टी आर चौहान ADV (स्काउट) केंद्रीय विद्यालय जांजगीर, भूपेंद्र श्रीवास्तव ADV (स्काउट) केंद्रीय विद्यालय CRPF बिलासपुर, श्रीमती आर पी सहमी LOC (गाइड) HWB (गाइड ) केंद्रीय विद्यालय.BMY भिलाई, श्रीमती प्रसन्ना तिर्की HWB (गाइड ) केंद्रीय विद्यालय चिरिमिरी, श्रीमती पी खेस ADV (गाइड) केंद्रीय विद्यालय झगराखण्ड, श्रीमती सोसन लकड़ा ADV (गाइड) केंद्रीय विद्यालय रायगढ़ शिविर में उपस्थित रहेंगे। दिनांक 08/09/2022 केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर में संकुल स्तरीय ३ दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं परीक्षण कैम्प का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

स्काउट एवं गाइड कलर पार्टी द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. मीरा शुक्ला, डायरेक्टर मानव संसाधन संस्कृति विकास अंबिकापुर में भव्य स्वागत किया गया। सभी स्काउट एवं गाइड ने सलामी द्वारा सभी अधिकारियो एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्काउट एवं गाइड स्कार्फ़ पहनाकर नीलेंद्र कुमार सिन्हा, शिविर निर्देशक एवं प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर द्वारा सभी अधिकारियो एवं मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया। सभी अधिकारियो के द्वारा स्काउट एवं गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पॉवेल के छाया चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुई। केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर के प्राथमिक विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। नीलेंद्र कुमार सिन्हा, शिविर निर्देशक एवं प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर ने स्वागत हेतु सम्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड सेवा भाव हेतु सदैव तत्परता से ओतप्रोत उच्चस्तरीय मानवीय मूल्यों की उच्चस्तरीय श्रृंखला है।

संस्कृति कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा मनमोहक राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया गया। एन. डी. साहू HWB (स्काउट) के द्वारा शिविर रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं। मुख्य अतिथि डॉ. मीरा शुक्ला, डायरेक्टर मानव संसाधन संस्कृति विकास, अंबिकापुर ने सेवाओं के महत्त्व को समझाते हुए आशीर्वचन दिया। तनवीर अहमद , PRE ALT (स्काउट) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।



