अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

करदाता जीएसटी का भुगतान समय पर करें : सुखना राम भगत…

अंबिकापुर :- जीएसटी के सहायक आयुक्त सुखना राम भगत ने जीएसटी भवन में टैक्स बार एसोसियेशन सरगुजा एवं व्यापारीयों की संयुक्त बैठक विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा एवं पालन करवाने हेतु आहूत की। बैठक में अनिवार्य रूप से बिल जारी करने एवं कर का भुगतान मासिक आधार पर करने पर जोर दिया गया ताकि व्यापारी अतिरिक्त ब्याज एवं पेनालटी के बिना नियमानुसार अपनी जीएसटी रिटर्न दाखिल कर सकें। ठेकेदारों पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ, ऐसे व्यापारी जो पंजीयन के दायरे में आते हैं परंतु पंजीयन प्राप्त नहीं किये हैं उनके पंजीयन प्राप्त करने एवं प्रक्रियाओं के पालन हेतु बात रखी गई। टैक्स बार की ओर से आर के ओझा, प्रवीण मित्तल, अभिषेक शर्मा, डी के शर्मा ने भी अपने विचार रखे।


बैठक में प्रमुख रूप से सुखना राम भगत, श्रीमती मीना मिश्रा, राहुल तिवारी, प्रवीण मित्तल, आर के ओझा, अभिषेक शर्मा, डी के शर्मा, अभय मौर्य, पुनीत गुप्ता, विजय अग्रवाल, सतयनारायण नेताम, चंद्रिका राम शांडिल्य एवं अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्तागण, सीए एवं व्यापारी बंधु उपस्थित हुऐ।
सहायक आयुक्त द्वारा एक बड़ी बैठक आने वाले समय में आयोजित करने की बात बताई गई।

Related Articles

Back to top button