अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

भाजपा के घोषणा पत्र से डरी कांग्रेस, सरकार में रहते सही समय पर नहीं किया जारी- संजय श्रीवास्तव …

//अंबिकापुर// रविवार को कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी होने के उपरांत भाजपा संभागीय संगठन प्रभारी सरगुजा संजय श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए व कॉंग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र से कांग्रेस सरकार डर गई है,कांग्रेस सरकार ने आम जनता के बीच सरकार में रहते हुए भी सही समय पर घोषणा पत्र जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां घोषणा पत्र जारी नहीं किया वहीं तो दूसरी ओर छोटी-छोटी घोषणा करते रहे। भाजपा ने घोषणा पत्र में 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का ऐलान किया तो कांग्रेस इससे डर गई और बच्चों की तरह हरकत करते हुए धान खरीदी को 3200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर देने की घोषणा कर दी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह कांग्रेस का घोषणा पत्र ठगपत्र है इस पर जनता विश्वास नहीं करेगी।कांग्रेस सरकार ने 2018 में जो घोषणा की थी उसमें 60 फ़ीसदी भी घोषणा पूरा नहीं हुआ है।जो घोषणा कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किया उसे अपने नई घोषणा पत्र में भी शामिल नहीं किया है। शराबबंदी को भी इस बार के घोषणा पत्र में शामिल नहीं करना प्रदेश सरकार की मंशा को साफ जाहिर करता है।कांग्रेस के इस घोषणा पत्र को देखकर ऐसा लगता है कि वो पूरी तरह से हताश हो गए हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, संवाद प्रमुख संतोष दास, तथा सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे भी उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button