अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग
भाजपा प्रत्याशित पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो का कार्यकर्ताओ ने किया आतिशी स्वागत…

सीतापुर :- अटकलों के बाद् सीतापुर विधान सभा से भाजपा विधायक प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो का टिकिट फाइनल होने से भाजपा कार्यकर्ताओ मे उत्साह व्याप्त है । कल रात साढ़े आठ बजे नगर के शहीद भगत सिंह चौक पर पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो का भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूलमाला पहनाकर आतिशी स्वागत किया व नारे लगाये। इसके बाद् रामकुमार टोप्पो भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ महामाया मंदिर पहुचे और मत्था टेक माँ का आशिर्वाद लिया ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, राज कुमार गुप्ता,सुनील गुप्ता,भोला मिंज, नीरू मिस्त्री,संगीता कंसारी,कौशलेन्द्र इलू गुप्ता,विनोद अग्रवाल,दिव्य प्रकाश मिस्त्री,निखिल सिंह,आदित्य अग्रवाल,संजय गुप्ता,विक्की गुप्ता,बृजेश मिश्रा,खेमानीधी साह, राधा यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




