अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जनहित याचिका पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकार को जारी किया नोटिस …

सरगुजा संभाग! भ्रष्टाचार की आग? राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की गुहार पर माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने लिया संज्ञान! केंद्र और राज्य सरकारें सहित भ्रष्टाचारियों को जारी किया नोटिस….
आरटीआई एक्टिविस्ट एवं समाजसेवी अभय नारायण पांडे के आरोपों की माने तोसरगुजा संभाग में विशेष संरक्षित जनजातियों, जिन्हें महामहिम राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र माना गया है और उनके संरक्षण संवर्धन एवं विकास के लिए प्रति वर्ष करोड़ों रुपए की योजनाएं चलाई जाती है सरगुजा संभाग में थबिरो राम बारीक नाम का एक भ्रष्ट एनजीओ संचालक ने, स्थानीय शासन प्रशासन से मिलकर योजना संचालन की फर्जी खानापूर्ति कर करोड़ों रुपए डकारते आ रहा है!

इसी क्रम में सरगुजा के बिकास खंड बतौली में पहाड़ी कोरवा युवाओं को इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण देने के नाम पर, थबिरो राम ने 60से 80 साल के (बुजुर्ग महिला पुरुष ) एवं मृतक को भी दो दो समोसे खिलाने और इलेक्ट्रीशियन बनाने का चमत्कार कर, 9 लाख 45 हजार रूपए थबिरो राम ने हड़प लिया! जिसकी जानकारी मिलने पर, जिन्हें इलेक्ट्रीशियन बनाने की कागजी खानापूर्ति की गई थी, उनलोगों ने 20 जनवरी 2022 को थाना बतौली में मौखिक एवं लिखित शिकायत एवं 15 पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों ने अपना कथन भी दिया! किंतु बिबेचना करने की बात कर उन्हे भगा दी गई! इसी क्रम में 23फरवरी 2023 को छः हितग्राहियों ने एस डी ओ पी सीतापुर के समक्ष उपस्थित हो कर अपना कथन और आधार कार्ड भी दिया, किंतु बिबेचना की बात यहां भी आड़े आ गई? अंततः चार हितग्राही पहाड़ी कोरवाओं, बागर साय 40बर्ष ,उसकी मां मंगनी 65बर्ष, महली 75 बर्ष एवं दशरथ, सभी जाति पहाड़ी कोरवा निवासी ग्राम घोघरा ने माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में, याचिका क्रमांक 1837/2023 दिनांक 17अप्रैल2022 दायर किया! जिसपर माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रालयों के ट्रायबल सेक्रेटरी सहित सभी सात लोगों को नोटिस जारी किया है! अब देखना ये है होगा की थबिरो राम बारीक & कंपनी और उसके सरपरस्त संबंधित अधिकारियों ने माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष, अपने किस चमत्कार से,80 साल के बुजुर्गों को 20साल का और मृत को जिंदा करेगा

Related Articles

Back to top button