अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सरगुजा स्वर्णकार समाज के भवन के प्रथम तल का हुआ लोकार्पण… सांसद सुनील सोनी के साथ केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह रहीं उपस्थित…

रेणुका सिंह ने स्वर्णकार भवन के प्रथम तल का किया लोकार्पण, समाज को दिए 15 लाख…

अंबिकापुर :- केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री रेणुका सिंह व रायपुर सांसद सुनील सोनी ने स्वर्णकार भवन का किया लोकार्पण।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने किया अध्यक्षता रायपुर सांसद सुनील सोनी, विशिष्ट अतिथि में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अखिलेश सोनी थे। अतिथियों का स्वागत आतिशबाजी, ढोल नगाड़ो, शैला नृत्य, फूल माला, पुष्प गुच्छ के साथ किया गया।


अपने उद्बोधन में केंदीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने समाज के सभी लोंगो को प्रणाम करते हुए कहा कि प्रथम तल के लोकार्पण समारोह में पधारने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा एक जनप्रतिनिधि अलग- अलग लोग से मिलता है तो लोंगों से पहचान बढ़ेगा। समाज से शिक्षा ग्रहण करना चाहिए।

संगठित होकर रहने से एक स्थान मिलती है। अंबिकापुर से दिल्ली तक ट्रेन चल रही है। बरवाडीह का काम चालू है। ट्रेन के स्टॉपेज जहां बंद हो गए थे तत्काल चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सांसद सुनील सोनी की सहमति से स्वर्णकार समाज भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा घोषणा के साथ 10 लाख अभी एवं 5 लाख कुछ दिन बाद देने की बात कही।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोकप्रिय एवं समाज के हित में सोचने वाले लोकप्रिय सांसद सुनील सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज संगठित हो रहा हैं। कुछ लोग एक दूसरे को तोड़ने में लगें हुए हैं। उनसे बचना चाहिए। समाज के गरीब बच्चें का सहयोग करे, गरीब बच्चे का सहयोग करने से अपने माता पिता से बढ़कर आपको तवज्जो देंगे अगर वह कोई बड़ा अधिकारी आईएएस आईपीएस बन गया तो जीवन भर आपका शुक्रगुजार रहेगा।आप एक मंच बनाए सभी को जोड़िए। समाज के अंदर ऐसा काम करे जो याद रखें। समाज का भवन बहुत अच्छा बना है भवन एक इमारत बनके ना रह जाए इसका ख्याल रखना होगा। आने वाला समय पर भवन पर अच्छा काम होगा तो मै दुबारा आऊंगा। उन्होंने कहा आज कल बच्चियां बहुत पढ़ लिखकर अपने मन से चल रही है ऐसा ना हो वह अपने माता-पिता की बात को माने और उनके मन से चलें।


अखिलेश सोनी ने स्वर्णकार भवन समारोह में पधारे रेणुका सिंह व सुनील सोनी का मंच से स्वागत करते हुए कहा कि भवन का प्रथम तल का लोकार्पण हो रहा है। स्वर्णकार समाज पिछड़े जाती में आता है। केवल बड़े-बड़े शोरूम्स ना देखा जाए बल्कि उसमें काम करने वाले कारीगरों के जीवन के बारे में भी सोचा जाए शोरूम तो केवल कुछ होते हैं जबकि कारीगर अनगिनत होते हैं जो बहुत कष्ट भरी जिंदगी जीते हैं उनका भी सरकार ख्याल रखें। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की भव्यता देने में मुख्य रूप से राकेश सोनी, दीपक सोनी,अखिलेश सोनी, निलेश सोनी ने अतुलनीय योगदान दिया।

लोकार्पण के दौरान विनय सोनी, नीलेश सोनी, किशोरी सोनी, दया प्रसाद सोनी, रंजन सोनी, मनोज सोनी, उर्मिला सोनी, राकेश सोनी, कंचन सोनी, अनिल सोनी, जितेंद्र सोनी, राजकुमार सोनी, रविशंकर सोनी, पिंटू सोनी, सुमिता सोनी, शम्भू सोनी, राजेश सोनी, राकेश सोनी, गोल्लु सोनी आदि काफी संख्या में सरगुज़ा जिले के साथ साथ पूरे सरगुजा संभाग के स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button