प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर के छात्रों ने सुना प्रसारण…

अम्बिकापुर :- केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर में 27.01.2023 को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया | इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने परीक्षा एवं शिक्षा पर आधारित छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया।

कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी ने परीक्षागत तनाव को दूर करने संबन्धित टिप्स दिए|उन्होंने अभिभावकों के लिए यह सुझाव दिया कि वे बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को पहचाने और उनके समग्र विकास हेतु साथ दें, न कि अपनी महत्वाकांक्षा इन बच्चों पर थोपें| अपने बच्चों की तुलना अन्य बच्चों से न करें ,क्योंकि हर बच्चा अपने आप में अद्वितीय होता है| उन्होने शिक्षकों को भी छात्र अभिमुख शिक्षण के साथ-साथ उनके मेंटर की भूमिका हेतु अपील की| 11 से 1 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के कुल 250 छात्र लाभान्वित हुए| कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए टिप्स दोहराते हुए इस कार्यक्रम हेतु प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।



