अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

परीक्षा पर्व पर केंद्रीय विद्यालय अम्बिकापुर में इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन…

अम्बिकापुर :- अवर सचिव ,शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षारता ,प्रधानमंत्री पोषण प्रभाग) भारत सरकार ,नई दिल्ली के पत्र F.No.6-1/2022-Desk(PMP) dated 10.01.2023 के आलोक में ‘एग्जाम वारियर्स’ जो कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित एक पुस्तक है ,जिसकी विषय वस्तु छात्रों के परीक्षा संबन्धित तनाव से मुक्ति हासिल करना है| इस पुस्तक में उल्लिखित 25 मंत्रों पर आधारित ऑन द स्पॉट पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन दि 23-01-2023 (प्रात: 10-12 बजे तक) को केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर में किया गया | इस प्रतियोगिता में सरगुजा,सूरजपुर एवं बलरामपुर जिले के चयनित शासकीय /अशासकीय विद्यालय ,सी. बी. एस. ई. सम्बद्ध विद्यालय ,नवोदय विद्यालय सरगुजा एवं बलरामपुर, सैनिक स्कूल अंबिकापुर तथा केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर के छात्रों ने भाग लिया|प्रतियोगिता में दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर,आचीवर्स इन्टरनेशनल स्कूल प्रतापपुर,जे. एन. वि. सरगुजा,जे. एन. वि. बलरामपुर,ओरिएंटल पब्लिक स्कूल अंबिकापुर,होली क्रॉस स्कूल अंबिकापुर,संत हरकेवल विद्यापीठ अंबिकापुर,श्री साई बाबा स्कूल अंबिकापुर,सैनिक स्कूल अंबिकापुर तथा केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर के कुल 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया| प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य आगामी परीक्षाओं में छात्रों को तनावमुक्त माहौल निर्मित करना था|
विदित हो कि यह प्रतियोगिता देश भर के चयनित 500 केंद्रीय विद्यालयों में आयोजित की गई जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया | सभी प्रतिभागियों को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वारियर्स’ की एक –एक प्रति प्रदान की गई|

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री अवधेश कुमार ,श्री ऋषि कुमार तथा सुश्री आकांक्षा टोप्पो ने अतुलनीय योगदान दिया|

Related Articles

Back to top button