अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

भाजपा आदिवासियों के साथ छल कर घड़ियाली आंसू बहा रही है,भाजपा का आदिवासी सम्मेलन फ्लॉप शो — राजेश दुबे…

अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के महामंत्री एवं प्रभारी सरगुजा संभाग राजेश दुबे अधिवक्ता ने भाजपा को लताड़ लगाते हुए कहा कि, भाजपा यदि आदिवासियों की हितैषी होती ,तो राज्यपाल को आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करने को कहती, भाजपा एक तरफ राज्यपाल पर दबाव डालकर आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने दे रही और दूसरी तरफ आदिवासी सम्मेलन कर घड़ियाली आंसू बहा कर आदिवासियों को ठगने का काम कर रही है अंबिकापुर में भाजपा के आदिवासी सम्मेलन को सरगुजा के आदिवासियों ने सिरे से खारिज कर दिया सम्मेलन फ्लॉफ शो साबित हुआ। राजेश दुबे ने आगे कहा कि भाजपा अपराधियों की शरण स्थली है भानूप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा एक बलात्कार के आरोपी को अपना उम्मीदवार बनाई थी अभी वर्तमान में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र प्रकाश चंदेल पर एक आदिवासी महिला ने बलात्कार करने का प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा की रमन सरकार के 15 वर्षों के भ्रष्ट कार्यकाल में धर्मांतरण के अनगिनत केस छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज हुए थे और आज कांग्रेस पार्टी की जन हितैषी भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में धर्मांतरण के केस, नहीं के बराबर है। भाजपा आम जनता को धर्म के नाम पर बरगलाकर राजनीति करती है जिसे छत्तीसगढ़ की शांतिप्रिय जनता भली-भांति जानती है। मुद्दा विहीन भाजपा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। राजेश दुबे ने आगे कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी अब छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं पर भरोसा नहीं रह गया है वो लगातार अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदल रही है शायद इसीलिए भाजपा रोज प्रदेश कार्यसमिति की बैठकें कर चिंतन मनन कर रही है।

Related Articles

Back to top button