राजनीती

प्लेसमेट कर्मचारी के हड़ताल से पूरी व्यवस्था चौपट…

लखनपुर,प्रिंस सोनी :- नगर पंचायत लखनपुर के अनियमित दैनिक भोगी कर्मचारियों और प्लेसमेंट के कर्मचारियों के द्वारा काम काज बंद कर छत्तीसगढ़ शासन को नियमितिकरण सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाने से नगर पंचायत का साफ सफाई सहित पूरा कामकाज प्रभावित हो गया है।नगर पंचायत लखनपुर के प्लेसमेंट कर्मचारी और दैनिक भोगी कर्मचारि नियमितीकरण को लेकर आज चौथे दिन हड़ताल पर गए हुए हैं।वहीं नगर पंचायत के सीएमओ को ज्ञापन भी दिया गया है, जिसमें संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारियों बैनर तले शासकीय विभाग में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों संविदा दैनिक वेतन भोगी प्लेसमेंट के संयुक्त महासंघ के द्वारा 16 जुन से 23 जुन एवं 13 जुलाई को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को अपनी नियमितीकरण हेतु चार सूत्री मांगों को लेकर नगर पंचायत के नियमित करण हेतु चार सूत्री मांगों को लेकर नगर पंचायत के अनियमित कर्मचारी विनेश राम,छोटू राम, राम हरी शर्मा,सुशील भारतीय, निशांत लाल,नितिन चौधरी,संत लाल मेज, सोमनाथ, अखिलेश राम ,सहित काफी संख्या में हड़ताल में शामिल होने अंबिकापुर रवाना हुए जिससे नगर के कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button