कोरबाबिलासपुर संभाग

अब हाथी से अस्पताल भी सुरक्षित नहीं, करतला स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्री को हाथियों ने तोड़ा, उसमें लगे केले के वृक्ष को तहस-नहस किया, कोई जनहानि नहीं लेकिन भय बरकरार…

कोरबा :- कोरबा में हाथियों के उत्पात से अब अस्पताल परिसर भी सुरक्षित नहीं हैं, जी हां बीती रात कोरबा के करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाथी पहुंच जमकर उत्पात मचाया यहां हाथी ने न सिर्फ अस्पताल परिसर के दीवार को तोड़ दिया बल्कि अस्पताल परिसर में लगे केले की बाड़ी को भी तहस-नहस कर दिया अस्पताल परिसर में हाथी की आमद से जहां स्टाफ भयभीत थे, वही यहां पहुंचने वाले मरीज भी डरे हुए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना वन विभाग को देकर सुरक्षा की भी मांग की है, मगर यह पहला मामला नहीं जब करतला अस्पताल परिसर में हाथी घुसे हैं इसके पहले भी हाथी ने अस्पताल परिसर का बाउंड्री वाल तोड़ दिया था। दरअसल बीती रात झुंड से बिछड़े दंतैल हाथी ने करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्री वॉल को तोड़कर उस इलाके में प्रवेश कर लिया जहां स्टाफ क्वार्टर है। स्टाफ के द्वारा यहां पर केले एवं अन्य फलों के वृक्ष लगाए गए हैं।आशंका है कि इसे खाने ही हाथी वहां पहुंचा हुआ होगा, हाथी की आमद के साथ लोगों को महसूस हुआ कि हाथी घर के करीब में ही है मगर किसी की हिम्मत नहीं हुई और लोग घर में दुबके रहे जब सुबह लोगों ने बाहर निकल कर देखा तो बाउंड्री वाल के टूटे होने के साथ ही केले की बाड़ी अस्त व्यस्त थी, और वहां हाथी के पांव के निशान मौजूद थे। ऐसे में डरे सहमें लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, वन विभाग ने मौके पर पहुंच पाया की दल से अलग किया हुआ हाथी यहां पहुंचा होगा। फिलहाल हाथी की आमद से लोग भयभीत हैं वही यहां पहुंचने वाले मरीज भी काफी डरे हुए हैं ।जबकि स्टाफ के लोगों का बुरा हाल है उन्हें डर है कि हाथी दुबारा ना आ जाए वरना उनके घरों को भी नुकसान के साथ उनकी जान को भी नुकसान हो सकता है। ऐसे में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने वन विभाग को अलर्ट रहने और अस्पताल क्षेत्र में भी निगरानी रखने की मांग की है, ताकि हाथी की आमद दोबारा ना हो सके।

Related Articles

Back to top button