अंबिकापुरसरगुजा संभाग

इंदौर में शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बेस्ट प्रैक्टिस एंड इनोवेशन में फिर नवाजा अंबिकापुर को, एक लाख से 3 लाख जनसंख्या वाले शहर के स्वच्छ सर्वेक्षण में अंबिकापुर प्रथम…

अंबिकापुर :- स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 अंतर्गत इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेन्शनल सेंटर में हरदीप सिंह पूरी शहरी विकास मंत्री भारत सरकार द्वारा 1 लाख से 3 लाख जनसंख्या के शहरों में देश में बेस्ट प्रैक्टिस एंड इनोवेशन में अंबिकापुर को प्रथम स्थान का अवार्ड प्रदान किया गया।

विगत वर्ष में यूज़र चार्ज में प्रति माह 7 लाख से बढ़ा कर 14 लाख प्रति माह हो गई हैकचरा विक्रय 3 लाख से बढ़ कर 6 लाख प्रतिमाह हो गई हैपूर्व में गीले कचरे के निपटान में आने वाली समस्याओं के निदान हेतु 4 टन प्रतिदिन क्षमता का वेस्ट काम्पोस्ट प्लांट स्थापित किया गयाशहर से निकलने वाले सेप्टिक फ़िकल स्लज के निपटान हेतु 5 KLD क्षमता का एफ़॰एस॰टी॰पी॰ प्लांट लगाया गयासेंटर में लगे सी॰सी॰टी॰वी॰ कैमरा का नवीनीकरण के साथ समस्त सफ़ाई वाहनो में जी॰पी॰एस॰ लगाया गयाऑनलाइन सिस्टम बनाकर मॉनिटरिंग हेतु सेंट्रल डेशबोर्ड बनाया गया, जिसके बाद नगर निगम अंबिकापुर को इस अवार्ड से नवाजा गया है।

महापौर डॉक्टर अजय तिर्की एवं आयुक्त श्रीमती सूर्यकिरन तिवारी द्वारा यह अवार्ड ग्रहण किया गया

Related Articles

Back to top button