रोजगार मूलक कार्य डबरी निर्माण को Jcb से खुदवाकर पूरा किया, शिकायत पर पंचायत सचिव निलंबित…
सूरजपुर :– विकास खण्ड प्रतापपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रूनियाडीह के पंचायत सचिव श्रीमती संगीता जायसवाल द्वारा श्री चमरू आत्मज नानराम के निजी भूमि पर डबरी निर्माण कार्य में जेसीबी द्वारा कार्य कराने के संबंध में जिला पंचायत के तकनीकी समन्वयक श्री नीरज अग्रवाल एवं जनपद पंचायत के तकनीकी सहायक श्री विकास राव द्वारा जांच प्रतिवेदन अनुसार श्री चमरु के निजी भूमि पर डबरी निर्माण अनुमानित 540 गोदी मजदूरों द्वारा खोदा गया है, तथा शेष कार्य जेसीबी द्वारा पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के कहे जाने पर मुंसी द्वारा खुदवाया गया है। हितग्राही मूलक कार्यों में जहां मजदूरों द्वारा निर्माण कराया जाना है, वहीं पंचायत सचिव द्वारा नियम विपरित उक्त निर्माण कार्य जेसीबी द्वारा कराया गया है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर एवं जिला पंचायत में की गई थी। जिस पर जांच कराई गई और जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ग्राम पंचायत रूनियाडीह के पंचायत सचिव श्रीमती संगीता जायसवाल का उक्त कृत्य छग पंचायत सेवा नियम 1998 के नियम विपरीत होने के फलस्वरूप ग्राम पंचायत रूनियाडीह जनपद पंचायत सूरजपुर के पंचायत सचिव श्रीमती संगीता जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत सूरजपुर निर्धारित किया गया है। इस कार्यवाही की जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर संजीव कुमार झा ने दी।


