अंबिकापुरसरगुजा संभाग
विकास यात्रा में पधारे अतिथियों एवं आमजन हेतु पार्किंग निर्धारित, सरगुजा SP सदानंद कुमार ने निर्धारित स्थल पर गाड़ियां को पार्क करने की अपील की…
अंबिकापुर :- विकास यात्राके तहत राज्य सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में 10 जून को शासकीय पी.जी. कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर में आमसभा का आयोजन किया गया है। इस दौरान वाहनों एवं लोगों से संभावित भीड़ को दृष्टिगत रखकर जिला प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग स्थल निर्धारित कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करने कहा है।

वाहनों के आवागमन हेतु परिवर्तित मार्ग निर्धारित…
वाहनों के लिए निर्धारित रूट के अनुसार बिलासपुर रोड एवं रायगढ़ रोड से आने वाली बसें पूर्व की भांति बस स्टैण्ड में आना-जाना करेंगी। रामानुजगंज रोड, प्रतापपुर रोड से आने वाली बसें बंगाली चौक, भारत माता चौक, बिलासपुर चौक होते हुए न्यू बस स्टैण्ड में आना-जाना करेंगी।
बनारस रोड से आने-जाने वाली बसें बनारस रोड से सांई मंदिर रोड, रावत रेसीडेन्सी, कन्या परिसर रोड होते हुए गंगापुर चौक से न्यू बस स्टैण्ड में आवागमन करेंगे। इसी प्रकार सूरजपुर रोड, मनेन्द्रगढ़ रोड से आने वाली बसें हुडई शोरूम के सामने से कन्या परिसर होते हुए गंगापुर चौक से न्यू बस स्टैण्ड आवागमन करेंगी।
अलग-अलग रोड के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल…
बिलासपुर रोड एवं रायगढ़ रोड से कार्यक्रम में शामिल होने वाली वाहनें पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउण्ड में पार्किंग की जाएंगी। प्रतापपुर रोड, रामानुजगंज रोड, आकाशवाणी चौक से कार्यक्रम में शामिल होने वाली वाहनें नावापारा होते हुए सर्कस ग्राउण्ड में पार्किंग की जाएंगी।


