बलरामपुरसरगुजा संभाग

सुरेश सोनी स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के जिला अध्यक्ष नियुक्त…

ऱाजपुर :- स्वर्णकार युवा क्रांति मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भैया लाल सोनी के द्वारा ऱाजपुर निवासी सुरेश सोनी के सामाजिक रचनात्मक कार्यो से प्रभावित होकर बलरामपुर जिले के जिलाध्यक्ष पद पर सुरेश सोनी को नियुक्त किया है। सुरेश सोनी के नियुक्ति से स्वर्णकार समाज के अलावा सुरेश के मित्रो में भी हर्ष व्याप्त है।

श्री सोनी ने जिलाध्यक्ष के जवावदारी मिलने पर अपने समर्थकों व् शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। सुरेश सोनी ने कहा कि समाज के लोगो ने जो मुझे जवाबदारी दी है मै उसमे खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा, साथ ही साथ हर परिस्थिति में भी समाज लोगो के साथ सदैव खड़ा रहूँगा !

Related Articles

Back to top button