अंबिकापुरसरगुजा संभाग

सरगुजा वासियों के स्वागत से अभिभूत हुए पीएम मोदी, कहा पिछली बार वाली यहां की सभाओं की चर्चा अभी तक होती रहती है, मंच से मांगा कांग्रेस से चार पीढ़ियों के हिसाब…

रंजन सोनी,अंबिकापुर :- दूसरे चरण की होने वाली मतदान के प्रचार के लिए अंबिकापुर पहुंचे पीएम मोदी मंच पर पहुंचते छत्तीसगढ़ की भाषा सरगुजिया में उन्होंने सबको जय जोहार कहा।पीएम अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान स्थित सभास्थल पर 12.15 बजे पहुंचे, और लगभग 1 घंटे तक सभा को संबोधित किया। मंच पर आते ही उन्होंने सभा में मौजूद हजारों महिला-पुरुषों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ भाषा में कहा कि सभी के जय जोहार करत हों। माता राजमोहिनी, लरंग साय, गहिरा गुरु कर धरती में आए के मौका मिलिस, एकर बार गौरवान्वित हावों। उन्होंने अपने पहले भाषण से कांग्रेस पर करारा प्रहार करना शुरू कर दिया।

प्रधानमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली लोकसभा चुनाव में आया था तो आप लोगों ने लाल किला बनाया था। ये यहां के कलाकारों ने बनाया था। यहां के लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब था लेकिन दिल्ली वालों की नींद उड़ गई थी। उन्होंने कहा कि मेरी इतनी सभाएं हुईं लेकिन यहां के सभा की सबसे ज्यादा चर्चा हुई।लोग अचंभित थे कि आदिवासियों ने लाल किले के बारे में सोच लिया। कैसे? विपक्ष का गुस्सा अभी तक उतरा नहीं है।

मंच पर मौजूद रहे अविभाजित सरगुजा के आठों प्रत्याशी

प्रधानमंत्री के मंच पर अविभाजित सरगुजा के 8 प्रत्याशी मौजूद रहे प्रधानमंत्री ने अंबिकापुर के प्रत्याशी अनुराग सिंह देव को भाई अनुराग एवं बड़गांव के प्रत्याशी रजनी त्रिपाठी को बहन रजनी त्रिपाठी को संबोधित किया मंच पर प्रत्याशियों के अलावे राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम एवं सरगुजा लोक सभा सांसद कमलभान सिंह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इन सभी प्रत्याशियों को जिताने की जनता से पुरजोर अपील की।

एक ही परिवार के गीत गाने वाले राज परिवार को सबक सिखाने का आ गया है समय….
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन राजपरिवारों को एक ही परिवार का गुणगान करने की आदत है। ऐसे लोगों को यहां के लोग सबक सिखा सकते हैं।

दिखाया जा रहा था भय बम बंदूक का भय....
पीएम मोदी ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में लोगों का जो वीएक्स के लिए वोट का संकल्प था वो मैने अपनी आंखों से देखा। एक तरफ लोगों को बम-बंदूक का भय दिखाया जा रहा था, लोगों को डराया जा रहा था। लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया जा रहा था। मौत का खेल चल रहा था लेकिन भारी मात्रा में वोटिंग करके बस्तर वालों ने सिद्ध कर दिया है कि जो सुरक्षा बल की गोलियां नहीं कर सकतीं वह जनता ने कर दिखाया है।

डराया गया था कि अंगुलियां काट दी जाएंगीं….

पीएम मोदी ने कहा कि माओवादियों ने चुनौती दी थी कि जिनकी अंगुलियां पर मतदान का निशान होगा, उनकी अंगुलियां काट दी जाएंगीं। बस्तर की वोटिंग दूसरे चरण के मतदान के लिए पे्ररणा है। उन्होंने यहां के मतदाताओं से कहा कि बस्तर के रेकॉर्ड तोड़ दो और भारी मतदान करो।

सबका साथ-सबका विकास का मंत्र लेकर चल रही हमारी पार्टी….
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव के बिना अपने-पराए का भेद किए केवल एक मंत्र लेकर चल रही है। सबका साथ-सबका विकास। केवल उनका नहीं, जो हमें वोट दें। जो देते हैं वो भी हमारे है और जो नहीं देते वो भी है हमारे।

नहीं की किसानों एवं बेरोजगारी पर कोई बात…

प्रधानमंत्री ने अपने पूरे भाषण के दौरान बेरोजगारी एवं किसानों के मुद्दे पर कोई विशेष बात नहीं की उन्होंने अपने पूरे भाषण के दौरान केवल कांग्रेस के कार्यकाल की कारगुजारी के ऊपर हमला किया और अपने भाषण के अंत में अपने प्रत्याशियों की जीत दिलाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button