बलरामपुर

समाधान शिविर में नवीन राशन कार्ड वितरण…

अनिल सोनी,बलरामपुर- लोक सुराज अभियान के तहत् आज विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत कनकपुर में आयोजित समाधान शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आई.ए.एस. के. विजय दयाराम ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना। कनकपुर समाधान शिविर में 1939 एवं कंदरी में 751 आवेदनों का निराकरण किया गया।
लोक सुराज अभियान के तहत् विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत कनकपुर में समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के. विजय दयाराम ने ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं का विभागीय अधिकारियों द्वारा दी जा रही निराकरण की जानकारी को सुना एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। के. विजय दयाराम ने उपस्थित ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरण किये गये दवा लेपित मच्छरदानी वितरण की जानकारी ली। उन्होंने समस्त ग्रामीणों से दवा लेपित मच्छरदानी का उपयोग करने को कहा। अनुविभागीय अधिकारी दयाराम ने शिविर में पंचायत सचिव, पटवारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से स्कूली छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र के प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से समस्त कार्यवाही पूर्ण कर शीघ्र अनुविभागीय कार्यालय राजस्व में प्रस्तुत करने को कहा। जिससे छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र शीघ्र जारी किया जा सके। एस.डी.एम. ने शिविर स्थल पर ग्रामीणों को रसोई गैस का उपयोग नियमित करने को कहा। खाद्य निरीक्षक द्वारा रसोई गैस उपयोग में की जाने वाली सावधानी के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा लेपित मच्छरदानी की उपयोगिता एवं गर्मी के दिनों में लू से बचने के उपाय की जानकारी दी गई।

कनकपुर में आयोजित शिविर में खाद्य विभाग द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत् रसोई गैस, नवीन राशन कार्ड, समाज कल्याण विभाग के द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत् चेक, कृषि विभाग द्वारा दवा छिड़काव के लिए स्प्रेयर पम्प का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं को गोद भराई का रस्म जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर हितग्राहियों को नवीन स्मार्ट बनाकर वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के अध्यक्ष इन्द्री आयाम, जिला पंचात सदस्य मुमताज अंसारी, क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत कंदरी में आयोजित समाधान शिविर में 751 मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत् 20-20 हजार का चेक, नवीन पेंशन स्वीकृत आदेश का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं का गोद भराई का रस्म एवं 06 माह तक के नन्हें-मुन्हें बच्चों का अन्नप्रासन्न ग्रहण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा कराया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य मिलयानी खेस, जनपद पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, एस.डी.एम. बी. कुजूर, डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद पंचातय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक निकुंज, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

महाराजगंज, करमडीहा एवं नगर पंचायत रामानुजगंज में समाधान शिवर 24 मार्च को…
बलरामपुर- लोक सुराज अभियान 2018 के तृतीय चरण के तहत् आज 24 मार्च 2018 को विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत महाराजगंज, विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत रामानुजगंज में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया गया है।
विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत महाराजगंज में आयोजित शिविर में महाराजगंज, आमडण्डा, जरहाडीह, झलपी, सौनी, कोठपाली, सागरपुर, पुटसुरा, राधाकृष्णनगर, भैसामुण्डा, विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत बलंगी में आयोजित शिविर में बलंगी, कोगवार, हरदीबहरा, तुगवां, मझौली, जोगियानी, गुडरू, तोरफा, कमलपुर एवं नगर पंचायत राजपुर के सामुदायिक भवन में समस्त वार्ड सम्मिलित होंगे। इस समाधान शिविर में ग्रामीणों को उनके द्वारा दिये गये आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button