लिफ्ट देने के बहाने लड़की से अपने दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, पुलिस की तत्परता से पांचों आरोपी गिरफ्तार…
प्रिंस सोनी,लखनपुर :– 18 वर्षीय लड़की अम्बिकापुर गांधीनगर से किसी काम से डाङगाव अपने रिश्तेदार के यहाँ काम से गई थी, वापस आते समय रात होने के कारण लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम अमगसीे में अपनी सहेली के यहाँ रुक गई, लेकिन उसे वहां कुछ ठीक नहीं लगने के कारण अपनी सहेली को बोली कि वो अंबिकापुर निवासी मुकेश दुबे जो कि लड़की का दोस्त था उसे उसकी बात करा दे,जिस पर लड़की ने उससे उसके दोस्त मुकेश दुबे से बात कराया जिस पर मुकेश वापस अंबिकापुर से अमगासी नवापारा के लिए आने को बोला,जिसके इंतजार में लड़की नावापारा मोड़ पर लेने के लिए रामेश्वर केवट के मोटरसायकल पर जाने लगी।
लेकिन रास्ते में मोटरसाइकिल चालक रामेश्वर केवट का नियत खराब हो गया, वह लड़की को नावपारा मोड़ न ले जाकर मोहनपुर की ओर जाने लगा, जीस पर लड़की विरोध करने लगी,लेकिन रामेश्वर केवट द्वारा अपने चार अन्य दोस्त भी एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोहनपुर के जंगल की ओर पहुंच गए।इसी बीच अंबिकापुर निवासी मुकेश दुबे भी लड़की के तलाश में मोहनपुर जंगल में ढूंढते हुए पहुंच गया लेकिन घटना स्थल पर जब वह विरोध करने लगा तो रामेश्वर केवट आ0 नरेश केवट उम्र 20 वर्ष,मनबोध केवट आत्मज बिरफा उम्र 22 वर्ष, अजीत केवटआत्मज रामेश्वर उम्र 27,वर्ष लोकेश केवर आत्मा संग्राम सिंह,उम्र 22 वर्ष,दिव्याग सिंह आत्माज संग्राम सिंह उम्र 20 वर्ष सभी निवासी अमगसी के ही हैं।सभी ने मिलकर मुकेश सिंह के साथ मारपीट करने लगे जिससे उसको गंभीर पिटाई से सर फट गया,और वह मूर्छित होकर गिर गया।जिस पर पांचों ने लड़की के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया,और लड़की को उसी हाल में छोड़ कर पांचों आरोपी फरार हो गए,आज सुबह लड़की के परिजन एवं मुकेश दुबे द्वारा लखनपुर थाने में इसकी शिकायत की गई जिस पर लखनपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार केरकेट्टा, एसआई,बी डी यादव,आरक्षक आशीष चौहान, सूरज बल्ली सिंह, विजय सिंह, ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की सघन जांच पड़ताल करने लगे,थाना प्रभारी ने अपनी पतासाजी से जानकारी पर पांचों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 323,506,366A,376D,के तहत अपराध पंजीबध कर उन्हें न्यायालय में चलान प्रस्तुत कर दिया।


