रामा ग्रुप के मालिक राजेश एवं पवन अग्रवाल के घर एवं दफ्तर में इनकम टैक्स का छापा, रायपुर एवं बिलासपुर में एक साथ शुरू हुई कार्रवाई,कर चोरी की है शिकायत…

रायपुर: इनकम टैक्स विभाग ने आज तड़के सुबह रामा ग्रुप पर इस साल की सबसे बड़ी दबिश दी है।आज सुबह IT की टीम ने राजधानी सहित राज्य के कई बड़े कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा है।स्वर्णभूमि के मालिक राजेश अग्रवाल के बिलासपुर लिंक रोड स्थित मकान समेत रायपुर के स्वर्णभूमि सोसाइटी में क्लब हाउस के सामने स्थित बंगले और उनके कई पार्टनरों के घर आईटी की दबिश पड़ी है। आयकर विभाग की कई टीम जिसमें 40 से 50 अधिकारी एक साथ बिलासपुर से रायपुर स्थित ठिकानों पर छापा मारने पहुंचीहै। जब आयकर अधिकारियों ने सोसाइटी पहुंचकर उनके घरों को खुलवाने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोका तब आयकर अधिकारियों के साथ आए जवानों ने गार्डों की जमकर धुनाई की और उनके दफ्तर एवं मकान में पहुंचकर सभी लोगों की मोबाइल जप्त कर उनसे पूछताछ कर रही है। अनुमान है कि शाम तक कोई बड़ा खुलासा आयकर विभाग के अधिकारी कर सकते हैं।



