कोरियासरगुजा संभाग

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आने के पूर्व ही चिरमिरी की सड़कें लगी सवरने…

आर के शुक्ला, चिरमिरी :- लगभग 2 वर्षों से गड्ढे दार सड़कों के आदी हो चुके कोरिया जिले के निगम चिरमिरी क्षेत्र के वाशिंदों के चेहरे पर अचानक मुस्कान तब आ गई जब वह 17 या 18 मई को विकास यात्रा के तहत मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ रमन सिंह का कार्यक्रम चिरमिरी के लिए निर्धारित हो गया जिसके चलते जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर पालिक निगम चिरमिरी व एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र का सारा अमला सक्रिय नजर आने लगा और तभी अचानक कई वर्षों से सड़कों पर बहुप्रतीक्षित डामरीकरण का काम करने के लिये अचानक मशीनें सड़कों पर नजर आने लगी जिसका श्रेय लोगों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को दिया जाने लगा ।

लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वास्तविक बात इस प्रकार की नहीं है बताया जाता है कि नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा क्षेत्र की जर्जर सड़कों पर डामरीकरण कराने के लिए दो चरणों में लगभग तीन करोड़ से ज्यादा की निविदा आमंत्रित की गई थी लेकिन जीएसटी भुगतान व अन्य विषयों को लेकर निगम चिरमिरी व निविदा कार के मध्य मतभेद हो जाने के कारण मामला न्यायालय में चला गया था और भाग्य से विकास यात्रा लेकर आ रहे मुख्यमंत्री के चिरमिरी आगमन के पहले ही मामले पर न्यायालय ने निराकरण कर दिया जिसके तहत निगम के अधिकार में आने वाली सड़कों पर डामरीकरण का कार्य ठेकेदार द्वारा आरंभ कर दिया गया है जिससे जनता ने अब राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button