अंबिकापुरसरगुजा संभाग
मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की आम सभा कल लुंड्रा विधानसभा के परसा में..
अंबिकापुर :- मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की आम सभा कल 13 नवंबर को लुंड्रा विधानसभा अंतर्गत परसा के भऊपारा में होगी। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का दो दिवसीय सरगुजा जिले का दौरा कल से शुरू होगा जिसमें डॉ रमन सिंह अंबिकापुर में रात्रि विश्राम भी करेंगे। कल 13 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सायं 5 बजे हेलीकाप्टर द्वारा परसा (भऊपारा ) पहुंचेंगे तथा भाजपा लुंड्रा विधानसभा प्रत्याशी विजयनाथ सिंह के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विस्तृत जानकारी नीचे दिखाया गया है-


