अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सामाजिक कार्यकर्ता एवं नशा मुक्ति केंद्र के संचालक सिद्धार्थ मिश्रा ने अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती पर देश-प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं…

अंबिकापुर : अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता के साथ ही नशा मुक्ति केंद्र के संचालक सिद्धार्थ मिश्रा ने देश एवं प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है।

सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया को अत्यंत पुण्यतिथि माना गया है अक्षय तृतीया युगादी तिथि है अर्थात इस तिथि को अनेक युगों से मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु सारी सृष्टि के संरक्षक हैं इसलिए अक्षय तृतीया की तिथि को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त है श्रद्धालुओं द्वारा इस तिथि को भगवान विष्णु के लक्ष्मी नारायण रूप का विशेष रूप से पूजन किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि अक्षय तृतीया तिथि सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम मानी जाती है इसी तिथि को भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है। समाज में धर्म एवं न्याय की स्थापना में महर्षि परशुराम का अतुलनीय योगदान है। धर्म और न्याय के मार्ग का अनुसरण करके ही लोक कल्याण एवं लोक मंगल का संकल्प पूरा किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button