ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भूपेश बघेल व बिलासपुर की घटना की भर्त्सना की गई, एवं गिरफ्तारियां दी गई…
लखनपुर, प्रिंस सोनी :– आज दोपहर लगभग 3 pm के आसपास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बिलासपुर में हुए कांग्रेस के ऊपर अत्याचार एवं लाठी चार्ज, एवं भूपेश बघेल के ऊपर हुए जुल्म के विरोध में अपने गिरफ्तारियां दी,। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता समेत लगभग 200 कार्यकर्ता ने अपने विरोध जाहिर करते हुए गिरफ्तारियां दी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय के समक्ष अपने उद्बोधन रखा। जिसमें कांग्रेस कमेटी के सदस्य रणविजय सिंह देव ने अपने उद्बोधन में भूपेश बघेल की गिरफ्तारी पर अपना विचार रखा।जिसमें उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के ऊपर जो आरोप लगाया गया है वह निराधार हैं उनको राजनीतिक कारण से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश जसवाल ने कहा कि आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बघैल जी के गिरफ्तारी एवं बिलासपुर में हुए कांग्रेसियों के ऊपर अत्याचार का हम सघन निंदा करते हैं।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिलासपुर में हुए घटना का हम सघन निंदा करते हैं। कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़े तो बीजेपी को जड़ से उखाड़ कर साफ कर दिया जाएगा,उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कार्यशैली का हम निंदा करते हैं।श्री देव जी ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री राजेश मूणत के ऊपर जो अश्लील सीडी कांड का आरोप लगा हुआ है उसे हाई कोर्ट जांच कर रही है जिसका निर्णय जल्द से जल्द आम जनता के सामने आ जाएगी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लगातार डीजल एवं पेट्रोल की कीमत बढ़ोतरी का हम सघन विरोध करते हैं,जिससे कि आम जनता एवं पूरे भारत देश के वासी इसके विरोध में खड़े हुए हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश कांग्रेस के मुखिया भूपेश बघेल के विरोध में अपनी गिरफ्तारियां दे रहे हैं उन्होंने कहा कि जो विकास यात्रा कल लखनपुर में आया था उसमें 10 करोड़ रुपये का खर्च हुआ जिसका प्रमाण हमारे पास है।अगर यह राशि किसानों के विकास कार्य या कर्ज माफी के ऊपर खर्च होता तो केंद्र सरकार या राज्य सरकार की वाह- वाही होती न कि विकास यात्रा या रोड शो करके सरकार की रकम को व्यर्थ में खर्च किया गया एवं अपना शक्ति प्रदर्शन किया गया जो कि बिल्कुल ही गलत है।राज्य सरकार के इस नीति के विरोध में हम कांग्रेसी जन घोर निंदा करते हैं।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि भारत में अब तक सबसे बड़ा घोटाला राफेल डील की है जो कि घोर निंदनीय है,उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राफेल डील में भारत के इतिहास में सबसे बड़ी घोटाला है जिसका कि हम घोर निंदा करते हैं।इस गिरफ्तारी में गप्पू खान, इरशाद खान,संजय गुप्ता ,अवधेश साहू,संतोष गुप्ता, गोबिंद सोनी,रण विजय सिंह देव, विक्रमा बाबा,गुड्डा साव, अमित बारी ,जयमंगल राजाड़े, अशोक अग्रवाल, मामू अग्रवाल, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस उन्हें अस्थायी जेल में ले जाकर गिरफ्तार कर लिया है।


