अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा सरगुजा द्वारा सेवा संगठन कार्यक्रम किया गया आयोजन…

अंबिकापुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा सरगुजा द्वारा सेवा संगठन कार्यक्रम किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले के समस्त 164 शक्ति केंद्रों मे व बूथों में यह कार्यक्रम किया गया। उपलब्धियों से भरपूर पीएम नरेंद्र मोदी के 7 साल के कार्यकाल पर शक्ति केंद्रों के माध्यम से जगह जगह सूखा राशन, पका भोजन, मास्क, सेनीटाइजर का वितरण एवं कई जगहों पर सैनिटाइजर का छिड़काव मंदिरों की सफाई किया गया।
शक्ति केंद्रों के अलावा अन्य जगहों पर तथा वार्ड में भी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामग्री का वितरण किया।

इसी तारतम्य में अंबिकापुर के गंगापुर वार्ड में पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के मुख्य आतिथ्य में तथा अंबिकापुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला एवं जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे की उपस्थिति में प्रदेश सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ अभिषेक शर्मा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क सेनीटाइजर सहित अन्य भोजन सामग्री का वितरण किया गया।
सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मेजर अनिल सिंह , प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह एवं भाजपा के अन्य नेताओं के आतिथ्य में मास्क, सैनिटाइजर सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।


लखनपुर एवं उदयपुर के प्रभारी जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी के आतिथ्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सुखा राशन, पका भोजन, साबुन, बिस्किट, नमकीन, मास्क एवं सैनिटाइजर बाटा गया तथा सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया गया। और सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी सेवा का कार्य किया।


सामग्री वितरण करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व से परिपूर्ण सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को समर्पित सरकार के गौरवशाली 7 वर्ष पूरे कर लिए हैं, हमारी सरकार सभी भारतीयों को मजबूत बनाने, प्रमुख क्षेत्रों में सुधार, गरीबों और लोगों के कल्याण और सुशासन के तहत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है , और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के दूरदर्शी और कुशल नेतृत्व से यह संभव हो पाया है।

Related Articles

Back to top button