न हिन्दू बुरा है न मुसलमान बुरा है आ जाये बुराई तो हर इंसान बुरा है, इसी तर्ज पर हिंदू मुस्लिम सौहार्द का उर्स नेता प्रतिपक्ष के आतिथ्य में संपन्न…
लखनपुर :- उर्स के सालाना मौके पर सद्भावना ग्राम बंधा लखनपुर में नेता प्रतिपक्ष श्री टी एस सिंह देव के मुख्य आदित्य एवं विक्रमादित्य सिंह देव के अध्यक्षता में शानदार कव्वाली का आयोजन किया गया। जहां सहारनपुर के अक्रम मुकर्रम साबरी, एवं मुंबई की रूबी ताज ने हजरत सैयद बाबा जामा शाह रहमत उल्ला अल्लाह की शान में कसीदे पढ़े। इस मौके पर शहीदी ग़ज़ल के साथ कव्वालों ने कौमी एकता एवं सद्भावना पर अपनी दिल्ली कसीदे पढ़े जैसे”वे खुदा का मस्जिद है या रब का मंदिर किसी को भी तोड़ेंगे तो हिंदुस्तान टूट जाएगा, मैंने इंसानियत की कसम खाई है मुझे किसी कौम के होने की कसम न दी जाये” आदि शेरो शायरी से खूब समां बांध लोगों की वाह वाही लूटी।
अतिथियों ने स्वागत व यहां की आपसी सद्भावना आयोजन की सराहना कर इस परंपरा को सदैव बनाए रखने की अपील की।यहां नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव, विक्रमादित्य सिंह, अमित सिंह देव, दिनेश तायर इंका अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता वरिष्ठ नेता कैलाश अग्रवाल, रमेश जयसवाल आदि अतिथियों का जनाब सराफा अली, तैयब नूर, गप्पू खान ,नसरत ,मुजीब खान, होमीद खान, शेरा, इरशाद, इम्तियाज,आदि कमेटी के मेंबरों ने साफा बांध बैच लगाकर सराफत अली के नेतृत्व में स्वागत किया, एवं बाबा से सभी की मुरीद पूरा करने की दुआएं मांगी।शांति सुरक्षा व्यवस्था हेतु डीएसपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम चारों तरफ तैनात रही।


