अंबिकापुरराजनीतीसरगुजा संभाग
नेता प्रतिपक्ष ने मजदूरों के दर्द को समझने की कोशिश की, मजदूरों से गैता लेकर मिट्टी खोदी…
अंबिकापुर :- विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव बुधवार को मनरेगा मजदूरों के बीच पहुंचे। बातचीत के दौरान मजदूरों ने बताया कि मिट्टी काफी सख्त है, हाथ में छाले पड़ जाते हैं,इसलिए दिनभर में वे एक गोदी से ज्यादा नहीं खोद पाते हैं। यह सुनकर सिंहदेव ने महिला मजदूर के हाथ से गैता ले लिया और खुद भी मिट्टी खोदकर मजदूरों के दर्द को समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वाकई मिट्टी सख्त है। सिंहदेव ने कहा कि ऐसी मिट्टी पर काम करने वाले मजदूरों को ज्यादा मजदूरी मिलनी चाहिए। साथ ही, कार्यस्थल पर बच्चों के खेलने की सुविधा होनी चाहिए।बता दे कि कांग्रेस अपने जन घोषणा पत्र के लिए सभी वर्ग के लोगो तक पहुंच रही है। इसी कार्यक्रम के तहत नेता प्रतिपक्ष अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम नवाबनध पहुंचे थे।
।


